बिलासपुर…घर सूना मिला तो छत के रास्ते अंदर घुसकर कमरों और अलमारी के ताले तोड़ डाले। नकदी से लेकर चांदी-कांसे के बर्तन, कंप्यूटर और एसी तक समेट ले गया। इसके बाद चोरी का सामान अलग-अलग लोगों को बेच दिया। लेकिन चोरी का माल खपाने की कड़ी पुलिस तक पहुंची तो मुख्य आरोपी के साथ उसे खरीदने वाले तीन लोग भी पकड़ में आ गए। सकरी पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है।

मामला अमेरी के सत्यानगर का है। स्थानीय निवासी अक्षय कुमार टाण्डे अपने परिवार के साथ तिफरा में रहते हैं और अमेरी स्थित पुराने मकान में आना-जाना करते हैं। 29 अगस्त की रात मकान में ताला लगाकर तिफरा चले गए थे। 16 सितंबर को वापस लौटे तो घर का हाल देखकर चोरी का पता चला। चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे और कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर सामान ले गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
12 साल की बच्ची का किया अपहरण , दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
12 साल की बच्ची का किया अपहरण , दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
बिलासपुर...12 साल 4 माह की नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चोरी गए सामान में 12 हजार रुपये नकद, चांदी के चम्मच, कटोरी, गिलास, प्लेट, कांसे के बर्तन, कंप्यूटर सेट और 1.5 टन का वोल्टास एसी शामिल थ। शिकायत के बाद सकरी थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश के लिए टीम लगाई। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर अविनाश खांडे को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि चोरी के बाद सामान अलग-अलग लोगों को बेच दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
रील में चाकू की दहशत, गलियों में नशे का अड्डा; पुलिस ने 10 पर कसा शिकंजा
रील में चाकू की दहशत, गलियों में नशे का अड्डा; पुलिस ने 10 पर कसा शिकंजा
बिलासपुर...सोशल मीडिया पर चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने से लेकर सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी तक, पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अविनाश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले तीन लोगों तक भी पहुंच बनाई। सौरभ बंजारे, दीपेश गुप्ता  और रितेशधर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है।

मुख्य आरोपी अविनाश खांडे, पिता विशाल खांडे, सत्यानगर अमेरी का रहने वाला है। खरीदारों में सौरभ बंजारे पिता रामायण बंजारे निवासी एरमसाही मस्तूरी, दीपेश गुप्ता पिता राम कुमार गुप्ता निवासी बजरंग होटल के सामने बिलासपुर और रितेशधर शर्मा पिता कृष्णा धर शर्मा निवासी नूतन चौक सरकंडा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज गणेशोत्सव में प्रेम और सद्भाव की मिसाल,57 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हिंदू-मुस्लिम समाज की साझा भागीदारी
खपरगंज गणेशोत्सव में प्रेम और सद्भाव की मिसाल,57 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हिंदू-मुस्लिम समाज की साझा भागीदारी
बिलासपुर। शहर के खपरगंज चौक में पिछले 57 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी सामाजिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू, प्रधान आरक्षक रवि लहरे तथा आरक्षक मनोज बघेल, रुपेश कौशिक, सुनील सूर्यवंशी और पवन बंजारे की भूमिका रही।