उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को सिर्फ इसलिए घर से निकाल दिया गया क्योंकि उसने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से मना कर दिया था।

पति चाहता था कि पत्नी घर पर बैठकर सोशल मीडिया रील बनाए और उससे कमाए गए पैसे उसे दे। लेकिन पत्नी ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि गुस्साए पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला फतेहपुर के शकुन नगर मोहल्ले का है। दीपिका नाम की महिला तीन दिन तक अपने ही घर के बाहर धरने पर बैठी रही। जब बात पुलिस तक पहुंची तो उसने पति की करतूत सबके सामने रखी।

दीपिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति बार-बार दबाव डालता था कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पैसे कमाए। लेकिन जब उसने इनकार कर दिया तो उसे बेघर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीपिका के पिता संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 22 नवंबर 2024 को हुई थी। शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे पति और ससुरालवालों का व्यवहार बदलने लगा। पति साफ कहता था कि अगर पत्नी पैसे नहीं कमाएगी तो उसे घर में नहीं रखेगा। यहां तक कि वह जबरन रील बनाने के लिए मजबूर करता था।

तीन दिन तक घर के बाहर धरना देने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। कोतवाल टीके राय मौके पर पहुंचे और पूरे परिवार से बात की। समझाइश के बाद अंततः दीपिका को घर में दोबारा एंट्री दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.