जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा के साथ वार्ता हुई।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में हुई बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, सरकारी स्कूलों में बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे बाहरी व्यक्ति
शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, सरकारी स्कूलों में बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे बाहरी व्यक्ति
जयपुर । राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों (जिसमें मीडियाकर्मी भी शामिल हैं) के प्रवेश को नियंत्रित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महासंघ के महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि वार्ता में शिक्षा विभाग में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर समानुपात के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति,33 हजार संविदा शिक्षकों को प्रबोधकों की तर्ज पर नियमित करने तथा टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत तृतीय एवं द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के समायोजन सहित स्थानांतरण संबंधी मांगें रखी गईं।

नॉन-टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को गृह जिलों में स्थानांतरण का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा शिक्षक कल्याण बोर्ड के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजने,31 दिसंबर के बाद नियुक्त शिक्षकों को न्यायालय के निर्णयानुसार प्रथम नियुक्ति तिथि से ग्रीष्मावकाश सहित समस्त परिलाभ देने, शहरी मकान किराया भत्ता की वसूली रोकने तथा सेवारत शिक्षकों को बीएड इंटर्नशिप अवधि का पूर्ण वेतन देने की मांग की गई। 

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया
स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकारी स्कूलों में मीडिया, आमजन व भामाशाहों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों से विभिन्न प्रकार की वसूली रोकने और पे-प्रोटेक्शन देने पर भी चर्चा हुई। एसीएस ने मांगों पर श्रद्धापूर्वक विचार करने की सहमति जताई।प्रतिनिधिमंडल में अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिन्दल और प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा भी शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025, आयोग ने जारी की पॉलिटिकल साइंस विषय की विचारित सूची
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025, आयोग ने जारी की पॉलिटिकल साइंस विषय की विचारित सूची
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत पॉलिटिकल साइंस विषय के पदों हेतु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.