सूरजपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान शुरू किया गया है। सात दिवसीय इस अभियान के तहत मिठाई दुकानों और होटलों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का उद्घाटन
जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का उद्घाटन
सूरजपुर ।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के पहले दिन विभाग की अधिकारी पुष्पा राज चौहान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल और दीपा साहू की टीम ने आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने पंडित स्वीट्स, गोलू स्वीट्स, बाबा होटल, गुड्डू स्वीट्स, बंसल स्वीट्स, मद्रास होटल, राजस्थानी होटल और दिलीप होटल में खाद्य सामग्री तथा स्वच्छता व्यवस्था की जांच की।

ये खबर भी पढ़ें…
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
रायपुर... महज पांच हजार रुपये की उधारी ने एक 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। रकम लौटाने के बहाने उसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। टीम को संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर उसे हटाने, रोकने या जब्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आदेश और बदल गई प्रशासन की कमान, 23 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां; छह जिलों में नए चेहरे
एक आदेश और बदल गई प्रशासन की कमान, 23 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां; छह जिलों में नए चेहरे
नवा रायपुर... छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन के अनुसार रक्षाबंधन तक अभियान के तहत प्रतिदिन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भी मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता का ध्यान रखने की अपील की है।