नवा रायपुर… छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश ने मंत्रालय से लेकर जिलों तक प्रशासनिक ढांचे में नई तस्वीर खींच दी है। छह जिलों को नए कलेक्टर मिले हैं, वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुछ अधिकारियों की सेवाएं उनके मूल विभागों में वापस कर दी गई हैं।

इस फेरबदल का असर केवल जिला प्रशासन तक सीमित नहीं है। नगरीय प्रशासन, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण, पर्यटन और खेल एवं युवा कल्याण जैसे अहम विभागों में भी जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान शुरू
बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान शुरू
सूरजपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए बने खाबो-बने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छह जिलों में बदले कलेक्टर, नई टीम को कमान

सरकार ने गरियाबंद, कांकेर, मुंगेली, सुकमा, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नए कलेक्टर नियुक्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का उद्घाटन
जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का उद्घाटन
सूरजपुर ।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गरियाबंद की कमान रणबीर शर्मा, कांकेर की जिम्मेदारी कुंदन कुमार, मुंगेली की कमान अमृत विकास तोपनो, सुकमा में जयश्री जैन, कबीरधाम में तुलिका प्रजापति और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में तनुजा सलाम को सौंपी गई है।

छह जिलों में एक साथ कलेक्टर बदलने से इन जिलों की प्रशासनिक प्राथमिकताओं और कामकाज के तरीके में भी बदलाव की संभावना है। खासकर सुकमा जैसे संवेदनशील जिले और तेजी से विकसित हो रहे नए जिलों में नई प्रशासनिक टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
रायपुर... महज पांच हजार रुपये की उधारी ने एक 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। रकम लौटाने के बहाने उसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्रालय में बदली जिम्मेदारियों की तस्वीर

सरकार ने मुख्य सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय शासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आर. संगीता को मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। भुवनेश यादव को आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय शासन एवं विकास बनाया गया है। भोसकर विलास संदीपान को नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रिमिजियस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के साथ मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

समाज कल्याण और पर्यटन तक नई जिम्मेदारियां

जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य विभाग बनाया गया है। भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हिना अनीमेष नेताम को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गोपाल वर्मा संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग होंगे, जबकि गजेंद्र सिंह ठाकुर को संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आकांक्षा शिक्षा खलखो को वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग में उप सचिव के साथ संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

इसी क्रम में रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग और सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल बनाया गया है। बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है। विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।

एक आदेश, कई स्तरों पर प्रशासनिक कमान

23 अधिकारियों के इस फेरबदल को केवल तबादलों की सूची के तौर पर नहीं देखा जा सकता। आदेश में मंत्रालय के महत्वपूर्ण विभागों से लेकर जिला प्रशासन और नगरीय निकायों तक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन हुआ है। छह जिलों में कलेक्टर बदलने के साथ राज्य मुख्यालय पर भी कई विभागों की कमान बदली है।