School Close: भारत की तरफ से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच, राजस्थान के श्रीगंगानगर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी विभागों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया है। साथ ही, अगले आदेश तक सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों, निजी कॉलेजों, सरकारी कॉलेजों, मदरसों और आंगनवाड़ियों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सभी तरह की परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं।

आदेश में कहा गया, “मैं डॉ. मंजू, जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला आपदा एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, श्रीगंगानगर, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्रीगंगानगर जिले में सुरक्षा एवं शांति के मद्देनजर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में श्रीगंगानगर जिले के कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय (निजी) विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सीबीएस विद्यालयों, आंगनबाड़ियों और मदरसों के विद्यार्थियों का दिनांक 07.05.2025 से आगामी आदेशों तक अवकाश घोषित करती हूं। साथ ही 7 मई से होने वाली गृह/समान परीक्षा को भी आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है।”

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे बताया, “जिले के समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि इन आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें एवं समस्त संस्था प्रधान और कार्मिक विद्यालय समय अनुसार उपस्थित रहेंगे। यदि कोई संस्था प्रधान द्वारा उक्त आदेशों की अवहेलना की जाती है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।”

बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.