रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, इसका एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने आम लोगों के बाद अब पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के अंदर से सामान निकालते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के सामने का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 सितंबर की रात करीब 11 बजे आजाद चौक थाना की पेट्रोलिंग टीम ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा कर ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक पेट्रोलिंग वाहन के आसपास पहुंचे।

वायरल सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर कुछ युवक पेट्रोलिंग वाहन के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे वाहन के अंदर से सामान निकालते नजर आते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वाहन के अंदर रखी नकदी समेत कुछ सामान चोरी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटना के संबंध में आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस वाहन से चोरी की इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और चोरी किए गए सामान की वास्तविक कीमत सहित अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.