cg news/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोलर प्लांट से तांबे का केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी शामिल किया गया था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पेंड्रावन निवासी योगेन्द्र सिरमौर ने थाना दाढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे से 23 अगस्त की शाम करीब 5 बजे के बीच परम पूज्य सोलर प्लांट गाड़ाडीह में चोरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- अंबिकापुर में छात्रा की मौत से हड़कंप, परिजनों ने छात्र नेता पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग
CG News- अंबिकापुर में छात्रा की मौत से हड़कंप, परिजनों ने छात्र नेता पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग
cg news/अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्लांट में लगे 10 तड़ित चालक खंभों से करीब 320 मीटर तांबे का केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।

शिकायत के आधार पर थाना दाढ़ी में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने भोजराम वर्मा, जागेश्वर ठाकुर और रोहन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का केबल वायर, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है, बरामद किया। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LR 7771, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई, और कटर, पेंचिस तथा छेनी जैसे औजार भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद और जब्त सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपये है।

पुलिस ने भोजराम वर्मा (18), निवासी खजरी थाना घुमका, जिला राजनांदगांव, जागेश्वर ठाकुर (21), निवासी साल्हेपुर चौकी देवकर, थाना साजा और रोहन यादव (18), निवासी सिंघनपुरी थाना साजा, जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, इसका एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है