बलरामपुर..( पृथ्वीलाल केशरी )..छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “सुशासन तिहार” योजना अब सवालों के घेरे में आ गई है। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में आयोजित शिविरों को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जनता की समस्याओं के समाधान के नाम पर आयोजित ये कार्यक्रम अब भाजपा नेताओं की नेतागिरी चमकाने का माध्यम बनकर रह गए हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि जिन शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था, वहां अब प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका सीमित होकर रह गई है, जबकि मंचों पर भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी और राजनीतिक भाषण प्रमुखता से दिखाई दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने सवाल उठाया कि शासकीय कार्यक्रमों के मंच पर भाजपा नेताओं को किस अधिकार से बैठाया जा रहा है। यह स्पष्ट होना चाहिए कि यह जिला प्रशासन का कार्यक्रम है या भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक आयोजन।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अब तक जनता द्वारा दिए गए आवेदन और शिकायतों में कितनों का वास्तविक समाधान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सरकार और प्रशासन केवल आंकड़ों और प्रचार में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर लोग अब भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीरज तिवारी ने शिविरों में व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं के लिए कूलर, पंखे और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन भीषण गर्मी में घंटों खड़ी रहने वाली आम जनता और विभिन्न विभागों के स्टॉल संभाल रहे कर्मचारियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे प्रशासन की प्राथमिकताएं साफ दिखाई देती हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इन शिविरों का उद्देश्य केवल भाजपा नेताओं को मंच उपलब्ध कराना और राजनीतिक भाषण करवाना है, तो ऐसे कार्यक्रम पार्टी स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए, न कि सरकारी संसाधनों और प्रशासनिक तंत्र का उपयोग कर।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिले में सुशासन तिहार अपने मूल उद्देश्य से भटक चुका है और जनता का भरोसा टूटता जा रहा है। लोगों को समाधान चाहिए, केवल प्रचार और राजनीतिक मंचन नहीं।