Police transfer।सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है।

SSP राजेश अग्रवाल ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के कुल 46 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं।

निरीक्षक शिशिरकांत सिंह को उदयपुर थाना प्रभारी से हटाकर शहर के महत्वपूर्ण गांधीनगर थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, जो पहले लुंड्रा थाना प्रभारी थे, उन्हें अब मणिपुर थाने का नया प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल को सीतापुर से बदलकर लखनपुर भेजा गया है। निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को गांधीनगर से दरिमा थाना प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति (रक्षित केंद्र से दरिमा), निरीक्षक अच्युत चंद तिवारी (रक्षित केंद्र से लुंड्रा) और निरीक्षक देवेश सिंह राठौर (रक्षित केंद्र से सीतापुर) को भी नई जिम्मेदारी मिली है।

उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के भी तबादले

  • इंस्पेक्टर स्तर के अलावा सब-इस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इस्पेक्टर (ASI) स्तर पर भी फेरबदल किया गया है:
  • सम्पत पोटाई को लखनपुर थाना प्रभारी से हटाकर गांधीनगर थाना भेजा गया है।
  • चंद्र प्रताप तिवारी को मणिपुर थाना प्रभारी के पद से हटाकर कुन्नी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

अश्वनी दीवान को केदमा चौकी प्रभारी से हटाकर रक्षित केंद्र अंबिकापुर में एसपी कार्यालय के रीडर-1 के रूप में पदस्थ किया गया है। रामनारायण पटेल (रघुनाथपुर से दरिमा) और राजेश तिवारी (दरिमा से रघुनाथपुर पुलिस सहायता केंद्र) का ट्रांसफर किया गया है। बबलू कुजूर, विशाल मिश्रा, राजेश्वर महंत, ललन प्रसाद गुप्ता और नारायण सिंह सहित अन्य सहायक उप निरीक्षकों को भी नए थानों और चौकियों में कमान सौंपी गई है।

हेडकांस्टेबल और आरक्षकों का ट्रांसफर

निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के अलावा मैदानी स्तर पर कसावट लाने के लिए 7 प्रधान आरक्षकों (दुधेश्वर, सतीश उपाध्याय, नंद कुमार प्रजापति, बलभद्र राम, सूरज राय, विवेक पाण्डेय आदि) तथा 18 आरक्षकों (सुशील खेस, डॉक्टर सिंह सिदार, शरद राजवाड़े, विकास कुमार सिंह, महिला आरक्षक निर्मला एक्का आदि) को भी जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र में नई पदस्थापना दी गई है।