LIVE UPDATE
Bilaspur

नशे के अड्डे पर पुलिस का प्रहार.. 27 लीटर महुआ शराब ज़ब्त..आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर….जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “चेतना अभियान” के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 27 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोन गाँव निवासी श्रीराम गोंड है।

मामले का विवरण:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं ।  इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मस्तूरी लालचंद मोहल्ले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोन में श्रीराम गोंड अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का व्यापार कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर रवाना हुई और रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से धर दबोचा गया

आरोपी से ज़ब्त सामग्री:

आरोपी से पुलिस ने 27 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब ज़ब्त हुआ है। आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्जआरोपी को  न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सशक्त पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रवण कुमार, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक गजपाल जांगड़े, अरुण, विद्यासागर खटकर, प्रशांत महिलागे, महिला आरक्षक यशोदा की विशेष भूमिका रही।

बिलासपुर पुलिस की सख्त चेतावनी:

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबार नहीं पनपने दिया जाएगाचेतना अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की छापामार कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button