बिलासपुर… रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड पर चलती स्कॉर्पियो की छत पर केक काटकर और पटाखे जलाकर स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कोनी पुलिस हरकत में आई और वाहन को जब्त कर चालक समेत संबंधित लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

मामला थाना कोनी क्षेत्र का है, जहां काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 10 BP 3926 में सवार युवक-युवती ने सड़क पर खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं। चलती गाड़ी के ऊपर केक काटा गया, आतिशबाजी की गई और पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में वाहन चालक की पहचान अरविंद सैनी पिता राकेश सैनी उम्र 31 वर्ष निवासी कुदुदंड बिलासपुर के रूप में हुई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कोनी पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और वाहन को पकड़कर थाना लाया गया।

पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया कि स्कॉर्पियो वाहन से यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक के साथ उसकी महिला मित्र के विरुद्ध भी विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.