रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने चालू शिक्षा सत्र 2026- 27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। इसके अनुसार दोनों कक्षाओं की मुख्य परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।

इस परीक्षा कार्यक्रम का मुख्य विवरण इस प्रकार है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं: 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 मार्च तक 22 दिन चलेंगी। इस बार 10वीं के छात्र कुल 83 विषयों में परीक्षा देंगे।

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं: 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। 12वीं कक्षा के विद्यार्थी कुल 121 विषयों के लिए परीक्षा में शामिल होंगे।सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।

छात्र विषयवार विस्तृत टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Official Website पर जा सकते हैं।

समय सारणी देखने नीचे क्लिक कीजिए

Click here to download – Date Sheet for Class X and Class XII Board Examinations, 2027