Cg news ।रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटा दिया है। मंत्री के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने मंत्री के विशेष सहायक ब्रजेश कुमार वाजपेयी राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को सेवायें प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उप संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, शंकर नगर, रायपुर में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थपना का आदेश जारी कर दिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में लिखा है, ब्रजेश कुमार वाजपेयी, उप संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधायी कार्य विभाग की निजी स्थापना में विभागीय कार्य संपादित किए जाने हेतु आदेशित किया गया था।

राज्य शासन द्वारा ब्रजेश कुमार वाजपेयी, उप संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को मंत्री के निजी स्थापना से कार्य मुक्त करते हुए, उनकी सेवायें प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उप संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, शंकर नगर, रायपुर में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।

देखें आदेश