LIVE UPDATE
Bilaspur

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पहल से बदली तस्वीर—खरसिया में शुरू हुआ जिला न्यायालय, न्याय अब दूर नहीं

रायगढ़ में न्याय व्यवस्था को नई रफ्तार—खरसिया में जिला एवं सत्र न्यायालय का शुभारंभ, डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा

रायगढ़…न्यायिक सेवाओं को आम लोगों के और करीब लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही न्यायिक ढांचे के डिजिटल सुदृढ़ीकरण की दिशा में सरांगढ़-बिलाईगढ़ जिले में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की उपस्थिति रही, जिन्होंने न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक और सुलभ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए न्यायालय की शुरुआत से खरसिया क्षेत्र के लोगों को अब दूर-दराज के न्यायालयों तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि न्यायिक अधोसंरचना का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और त्वरित न्याय पहुंचाना है। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से न्यायालयों की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के आवास निर्माण तथा सिविल जज कोर्ट के लिए भी भूमिपूजन किया गया। साथ ही सरांगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष की स्थापना को न्यायिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालयीन कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close