बिलासपुर… नई आबकारी नीति को चुनौती देने वाले बहुचर्चित मामले में हाईकोर्ट से सरकार को बड़ी राहत मिली है। सिंगल बेंच ने स्टे एप्लिकेशन खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पहली नजर में पॉलिसी में कोई गंभीर त्रुटि नहीं दिखती।

यह वही मामला है जिसने पिछले कुछ समय से प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी बहस छेड़ी थी—खासतौर पर प्लास्टिक बॉटलिंग को लेकर उठे सवालों ने नीति की मंशा और पर्यावरणीय प्रभाव दोनों को केंद्र में ला दिया था।

प्लास्टिक बॉटलिंग बना विवाद का केंद्र

नई आबकारी नीति में प्लास्टिक बॉटलिंग को लेकर याचिकाकर्ताओं ने गंभीर आपत्तियां दर्ज की थीं। दलील दी गई कि यह कदम पर्यावरणीय मानकों के खिलाफ है और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है।
इसी मुद्दे ने मामले को तेजी से सुर्खियों में पहुंचाया—सोशल और पॉलिटिकल स्पेस में लगातार बहस होती रही।

राजस्व बनाम पारदर्शिता की बहस

इस नीति को लेकर पहले भी आरोप लगते रहे कि इसमें राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ निजी हितों को बढ़ावा देने की आशंका है। वहीं सरकार का पक्ष लगातार यही रहा कि नई नीति से राजस्व में वृद्धि, नियंत्रण में सुधार और अवैध व्यापार पर रोक लगेगी।

हाईकोर्ट का रुख साफ, फिलहाल राहत

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह माना कि फिलहाल पॉलिसी में ऐसा कोई स्पष्ट गलतियां नहीं हैl  जिस आधार पर तत्काल रोक लगाई जाए। यही कारण रहा कि स्टे एप्लिकेशन खारिज कर दी गई—जिससे सरकार को तात्कालिक राहत मिली है।

दो हफ्ते बाद फिर टकराव

मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। कोर्ट ने अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद तय की है। यानी आने वाले दिनों में प्लास्टिक बॉटलिंग, नीति की पारदर्शिता और पर्यावरणीय प्रभाव जैसे मुद्दों पर फिर से तीखी बहस देखने को मिल सकती है।