petrol diesel price hike/कोलंबो/ पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में आई तेजी के बीच श्रीलंका ने सोमवार आधी रात से खुदरा ईंधन कीमतों में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पेट्रोल एवं डीजल की खुदरा कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चार साल में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने कहा कि संशोधित दरों के तहत व्यापक रूप से उपयोग होने वाले पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 22 श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोतरी (petrol diesel price hike)  की गई है।

कंपनी ने कहा कि यह कदम ईंधन की जमाखोरी और घबराहट में की जा रही खरीद को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीपीसी के एक अधिकारी ने कहा, “पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति की खबर आने के बाद से ईंधन की खपत में भारी वृद्धि देखी गई है।”

petrol diesel price hike/28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने से श्रीलंका में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीपीसी ने कहा कि फिलहाल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और देश के पास अप्रैल के अंत तक के लिए पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है।