बिलासपुर— खबर सकरी तहसील के पटवारी हल्ता बेलमुण्डी क्षेत्र से है। महिला पटवारी ने आनलाइन शासकीय रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ कर अहस्तांरित पट्टे की जमीन को हस्तांतरित बना दिया। जाहिर सी बात है इतना सब कुछ करने के लिए बहुत कुछ हुआ होगा। मामला मीडिया में आने के बाद आनन फानन में पटवारी ने दुबारा हस्तांतरित पट्टे को अहस्तांतरित बना दिया। संभव हो इसके लिए जिला प्रशासन का दबाव हो। बावजूद इसके पटवारी के खिलाफ अब तक अपराध दर्ज नहीं किया गया है। जबकि सरकारी दस्तावेजों के साथ दो बार छेडछाड़ किया गया। लेकिन इस चक्कर में उसका लाखों का नुकसान हो गया जिसने अहस्तांरित शब्द को हटाने के लिए भगीरथ प्रयास किया।

 मामला सकरी तहसील क्षेत्र के बेलमुण्डी पटवारी हल्का का है। कुछ दिनों पहले एक महिला पटवारी ने हितग्राही की मांग पर शासकीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ किया। दरअसल पटवारी ने शासकीय पट्टे में दर्ज अहस्तांतरित शब्द को हटाकर आवेदन और अपने साथ बड़ा अहसान किया। लोगों ने बताया कि ऐसा करने में आवेदक ने बहुत कीमत चुकाया है। मामला सामने आने के बाद भी पटवारी पर अभी तक जिला प्रशासन ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया है। जिसके चलते ना केवल सकरी बल्कि जिले के अन्य पटवारियों के हौसले बुलन्द है। और धड़ाधड़ बी-1,पी-2 के रिमार्क कालम से अहस्तांतरिक शब्द गायब होते जा रहे है। मतलव जिले के पटवारी मनमानी कर कलेक्टर को सुपरसीट कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माफियों को इंतजार

बताते चलें कि कलेक्टर अवनीश शरण ना केवल अतिक्रमण बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बहुत ही सख्त हैं। शायद इसी सख्ती के चलते जिले की सरकारी जमीन को हड़पने वालों की संख्या दिनों दिन कम होता जा रहा है। या फिर सरकारी जमीन के माफिया वक्त का इंतजार कर रहे है। लेकिन पटवारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी दस्तावेजों के साथ जमकर छेड़छा़ड़ कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैफियत से आनलाइन छेड़छाड़

प्रकरण बेलमुण्डी का है। बेलमुण्डी में शासन ने माया पिता कामता, रमा पिता कामता, कृष्ण कुमार पिता कामता, रामकुमार पिता कामता  कन्हैया पिता कामता और हेमलता पिता किशोर कुमार को खसरा नम्बर 375/35 में शासकीय पट्टा आवंटित हुआ है। योजना के तहत पट्टा कलेक्टर के आदेश पर आवंटित हुआ है। सभी पट्टो के बी-1 और पी-2 के कैफियत कालम में शासकीय जमीन मद से अहस्तांतरणीय शब्द लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे गायब हुआ अहस्तांतरित शब्द

ओबावजूद इसके पटवारी ने माफियों के दबाव में खसरा नम्बर 375/35 के सभी पट्टेदारों के कैफियत कालम से अहस्तांतरणीय शब्द गायब कर दिया। जबकि ऐसा करने का अधिक शर्तों के साथ सिर्फ और सिर्फ कलेक्टर के पास है। मामला मीडिया में आने के बाद पटवारी ने दुबारा उसी गलती को दुहराया..कैफियत से अहस्तांरित शब्द हटाने  में किया था। मतलब पटवारी ने नौकरी बचाने के लिए आननफानन में कैफियत में अहस्तांतरित शब्द जोड़ दिया।  बताया जा रहा है कि अहस्तांतरित शब्द को हटाने में जमीन माफिया को लाखों रूपया पानी की तरह बहाना पड़ा।

वजनदार ने बचाया

 यद्पि मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। इतना भी नहीं हुआ कि बेलमुण्डी पटवारी का हल्का ही बदल दिया जाए। बताया जा रहा है कि पटवारी का बहुत नजदीकी राजस्व महकमें में वजनदार चेहरा है। इसलिए जोड़ तोड़ कर पटवारी को बचाने में कामयाब रहा है। बहरहाल अहस्तांरित शब्द को हटाने और जोड़ने में पैसा पानीकी तरह बहा है। देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन इस बात को कब गंभीरता लेता है।