जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय प्रांतीय “संगठन समीक्षा संवाद एवं संकल्प अधिवेशन” का आयोजन ‘राम मिलेंगे आश्रम’, तेंदुआ धाम कुरियारी, शिवरीनारायण में किया गया था।

अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों और विकासखंडों से पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा, शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, परस्पर संवाद और भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संकल्प लिया गया।

प्रांताध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा: शिक्षक कल्याण के प्रति निरंतर रहें संघर्षरत

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने प्रदेशभर से आए सभी शिक्षकों और अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन की एकजुटता और शिक्षक कल्याण के प्रति निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में जिला बिलासपुर से कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अश्वनी कुर्रे, प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी, प्रांतीय प्रवक्ता चंद्र प्रकाश तिवारी, मीडिया सह प्रभारी वीरेंद्र यादव,, जिलाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, जिला संयोजक डीएल पटेल,अनिमेष दीक्षित जिला उपाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष (बिल्हा) अजित कुजुर, ब्लॉक अध्यक्ष (तखपुर) अमलेश पाली, ब्लॉक ने सहभागिता करते हुए अपने विचार साझा किए।

बिलासपुर जिले में संगठन को और मजबूत करने पर जोर

अधिवेशन से लौटे बिलासपुर जिले के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय आगामी कार्यक्रमों एवं शिक्षक हित के मुद्दों को जिले के प्रत्येक विकासखंड तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए शिक्षकों की समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

शिक्षक एकजुट होंगे, अधिकारों की आवाज बुलंद होगी: सुनील पांडेय

जिलाध्यक्ष सुनील पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े सभी जायज मुद्दों के समाधान के लिए बिलासपुर जिला संगठन पूरी मजबूती के साथ प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़ा है। संगठन का उद्देश्य संघर्ष के साथ-साथ शिक्षकों के बीच एकता, संवाद और विश्वास को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा, शिक्षक एकजुट होंगे, अधिकारों की आवाज बुलंद होगी और संघर्ष के माध्यम से न्याय का मार्ग प्रशस्त होगा। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला बिलासपुर ने अधिवेशन को संगठन की आगामी संघर्ष रणनीति के लिए महत्वपूर्ण एवं मार्गदर्शक बताया।