बिलासपुर…शहर के वेयरहाउस रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार ने पहले स्कूटी सवार एक छात्र को जोरदार टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि छात्र करीब 10 फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तेज रफ्तार कार को नियंत्रण खोते हुए स्कूटी से टकराते और उसके बाद स्कूल बस से भिड़ते देखा जा सकता है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और कार चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिल रही है कि कार्यचालक भी नाबालिक था और वह रंग साइड से आ रहा था इसे सीसीटीवी में आसानी से देखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह हादसा एक बार फिर शहर की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है, जहां कुछ सेकंड की लापरवाही किसी परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ देती है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.