Diwali Bonus/दिवाली पर कंपनियों और कारोबारियों की ओर से कर्मचारियों को बोनस देने की परंपरा है।

कहीं एक्स्ट्रा सैलरी दी जाती है तो कहीं मिठाई और उपहार देकर त्योहार की खुशियां बांटी जाती हैं। लेकिन गुजरात के सूरत में एक कपड़ा व्यापारी ने अपने कर्मचारियों को ऐसा दिवाली बोनस दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। व्यापारी ने अपने 20 कर्मचारियों को 1 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि देकर सभी को चौंका दिया।

Diwali Bonus/रामस्वरूप मुंडे नाम के इस कपड़ा व्यापारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने कर्मचारियों को खास अंदाज में दिवाली बोनस देते नजर आ रहे हैं। इस बार बोनस देने के लिए उन्होंने न तो बैंक ट्रांसफर का तरीका अपनाया और न ही सामान्य लिफाफों में पैसे दिए। उन्होंने नोटों की गड्डियों को सजावटी पूजा की थालियों में सजाकर कर्मचारियों को सौंपा।

इन थालियों में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नए नोट रखे गए थे। बोनस देने के इस खास आयोजन को और यादगार बनाने के लिए कर्मचारियों की पत्नियों ने अपने पतियों को नोटों से सजी थालियां भेंट कीं। इस अनोखे अंदाज ने दिवाली की खुशियों को कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए खास बना दिया।

बोनस देखकर भावुक हुए कर्मचारी/Diwali Bonus

वायरल वीडियो में कई कर्मचारी बोनस की रकम देखकर हैरान और भावुक नजर आ रहे हैं। कुछ कर्मचारियों की आंखों से खुशी के आंसू भी छलक पड़े। आमतौर पर दिवाली पर मिलने वाले बोनस और उपहारों से अलग, इतनी बड़ी नकद राशि और उसे देने के अनोखे तरीके ने इस पल को यादगार बना दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग व्यापारी की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि कारोबार की सफलता में कर्मचारियों की मेहनत और योगदान की अहम भूमिका होती है। ऐसे में उन्हें सम्मान और खुशी के साथ त्योहार मनाने का अवसर देना सराहनीय है। कई लोगों ने इस पहल को कर्मचारियों के प्रति सम्मान और अपनापन जताने का अच्छा तरीका बताया।

कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में यह भी पूछा कि इस व्यापारी की कंपनी में नौकरी कैसे मिल सकती है।

फिलहाल, दिवाली बोनस देने का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।Diwali Bonus