Nitin nabin new bjp team age/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदभार ग्रहण करने के सात महीने बाद अपनी बहुप्रतीक्षित नई टीम का औपचारिक ऐलान कर दिया है। 65 सदस्यों वाली इस नई टीम की संरचना यह साफ संकेत दे रही है कि भाजपा अब 2029 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक ऐसी ‘रणनीतिक सेना’ तैयार कर चुकी है, जहां अनुभव का मार्गदर्शन और युवा पीढ़ी की ऊर्जा एक साथ मिलकर काम करेंगे।

45 वर्षीय नितिन नवीन ने अपनी टीम में निर्णय लेने वाले शीर्ष पदों पर जहां 59 साल की औसत उम्र वाले अनुभवी दिग्गजों को तरजीह दी है, वहीं पूरी टीम की औसत उम्र को 50 वर्ष के करीब रखकर संगठन में ‘नया खून’ फूंकने का भी सफल प्रयास किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस नई टीम में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव सांगठनिक फेरबदल के रूप में सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में शक्तिशाली वापसी हुई है, जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ईरानी की वापसी के साथ ही पार्टी ने अनुभव के मोर्चे पर वसुंधरा राजे, राम माधव, तीरथ सिंह रावत और बैजयंत जय पांडा जैसे कद्दावर नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा है। वहीं, पार्टी के वित्तीय प्रबंधन में भी बड़ा बदलाव करते हुए 83 वर्षीय राजेश अग्रवाल की जगह 63 साल के पीयूष गोयल को नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, लंबे समय से चर्चा में रहने वाले आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को इस बार टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन के ‘पावरफुल’ पदों के विश्लेषण से पता चलता है कि भाजपा ने एक बहुत ही सधा हुआ ‘एज-मैनेजमेंट’ (आयु प्रबंधन) अपनाया है।

टीम के 8 महासचिवों की औसत उम्र 55 साल है, जिनमें 50 साल की स्मृति ईरानी सबसे युवा हैं। वहीं, 13 उपाध्यक्षों की टीम थोड़ी अधिक वरिष्ठ है, जिसकी औसत उम्र करीब 63 साल 5 महीने है, जहां 73 वर्षीय वसुंधरा राजे सबसे अनुभवी चेहरा हैं। हालांकि, पार्टी की ‘नर्सरी’ कहे जाने वाले राष्ट्रीय सचिवों के पदों पर 16 युवा चेहरों को जगह दी गई है, जिनकी औसत उम्र महज 50 साल के आसपास है। इसमें 40 वर्षीय अनिल एंटनी जैसे युवा नेताओं को शामिल कर भविष्य के नेतृत्व की नींव रखी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नितिन नवीन की इस नई टीम का प्रभाव केवल केंद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के प्रोफाइल से भी मेल खाता है। वर्तमान में भाजपा के 14 मुख्यमंत्रियों की औसत उम्र 55 साल है, जिसमें 46 वर्षीय पेमा खांडू सबसे युवा और 72 वर्षीय माणिक साहा सबसे उम्रदराज हैं।

राज्यों के संगठन में भी पार्टी ने 50 से 60 साल के बीच के नेताओं, जैसे बीवाई विजयेंद्र (50 साल) और महेंद्र भट्ट (51 साल) को कमान सौंपकर स्पष्ट कर दिया है कि संगठन अब अगली पीढ़ी के हाथों में जाने को तैयार है।

पार्टी के सबसे ताकतवर और सर्वोच्च निर्णय लेने वाले ‘संसदीय बोर्ड’ में हालांकि अनुभव का ही बोलबाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों वाले इस बोर्ड की औसत उम्र करीब 69 साल है, जो टीम के बाकी हिस्सों के लिए मार्गदर्शक मंडल की तरह कार्य करता है। कुल मिलाकर, नितिन नवीन की यह 65 सदस्यीय टीम एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ है—जहां संसदीय बोर्ड नीति बनाएगा, अनुभवी उपाध्यक्ष और महासचिव रणनीति तैयार करेंगे और युवा सचिव व मोर्चा अध्यक्ष उसे धरातल पर क्रियान्वित करेंगे।