कोण्डागांव : जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोण्डागांव द्वारा 20 अगस्त 2026, गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर कोण्डागांव में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों पर कुल 63 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रतियां साथ लाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोजगार मेले में यूपीडीटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रशिक्षण अधिकारी के 30 पद, ओ.टी. तकनीशियन के 3 पद तथा नर्सिंग स्टाफ के 10 पद शामिल हैं। प्रशिक्षण अधिकारी के 30 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तथा अनुभव की आवश्यकता नहीं है। वेतन 3 हजार से 15 हजार रुपये निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने निवास क्षेत्र में ही कार्य करना होगा।

ओ.टी. तकनीशियन के 3 पदों के लिए संबंधित तकनीशियन की शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, अनुभव शून्य से 5 वर्ष तथा वेतन 10 हजार से 20 हजार रुपये निर्धारित है। इस पद का कार्यस्थल कवर्धा एवं रायपुर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नर्सिंग स्टाफ के 10 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी.एससी. नर्सिंग निर्धारित है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुभव शून्य से 10 वर्ष तथा वेतन 8 हजार से 30 हजार रुपये निर्धारित है। इस पद के लिए कार्यस्थल कवर्धा, रायपुर एवं खरोरा रहेगा।

रोजगार मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम, डेमनलाल जैन द्वारा बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। केवल महिला अभ्यर्थी, जिनकी आयु 25 से 55 वर्ष के बीच है, इसमें शामिल हो सकेंगी। इस पद के लिए अनुभव की आवश्यकता नहीं है तथा वेतन 7 हजार से 20 हजार रुपये निर्धारित है। बीमा सखी का कार्यक्षेत्र कांकेर रहेगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर उपलब्ध रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.