Nitin Nabin new team/भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. 65 सदस्यीय इस टीम में संगठन के पुराने और अनुभवी चेहरों को बनाए रखने के साथ बड़ी संख्या में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है. खास बात यह है कि राष्ट्रीय सचिवों से लेकर मोर्चों और मीडिया-सोशल मीडिया टीम तक व्यापक बदलाव किया गया है. नई टीम की औसत उम्र करीब 50 साल के आसपास है, यानी पार्टी ने अनुभव और नई पीढ़ी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है.

महिला प्रतिनिधित्व पर भी जोर
नई टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है. 65 सदस्यीय टीम में यह करीब 18.5 फीसदी यानी लगभग 20 फीसदी प्रतिनिधित्व है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को जिम्मेदारी मिली है.

ये खबर भी पढ़ें…
BJP ने 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को UP की कमान
BJP ने 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को UP की कमान
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर चुनावी मोड में आ गई है. पार्टी ने नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम बनाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्याक और संगीता यादव राष्ट्रीय सचिव हैं. रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है. महिला प्रतिनिधित्व में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जहां से रेखा वर्मा, स्मृति ईरानी और संगीता यादव को जिम्मेदारी मिली है.

8 महामंत्रियों में 6 नए चेहरे
राष्ट्रीय महामंत्री के स्तर पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। कुल 8 महामंत्रियों में 6 नए चेहरे शामिल किए गए हैं. नए महामंत्री हैं—स्मृति ईरानी, विप्लव देव, सतीश पूनिया, गजेन्द्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया. वहीं सुनील बंसल और विनोद तावड़े को बरकरार रखा गया है. यानी महामंत्री स्तर पर नई टीम को आगे लाने के साथ संगठन के दो अनुभवी और महत्वपूर्ण चेहरों को भी बनाए रखा गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
बीजेपी की नई टीम: जानिए नितिन नबीन की ‘नवीन’ टीम के नियम, अधिकार और सांगठनिक गणित
बीजेपी की नई टीम: जानिए नितिन नबीन की ‘नवीन’ टीम के नियम, अधिकार और सांगठनिक गणित
दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभालने के सात महीने बाद अपनी बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय टीम की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन महामंत्री में निरंतरता
संगठन के सबसे महत्वपूर्ण स्तर पर बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार हैं. शिवप्रकाश भी राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री की भूमिका में बने हुए हैं. वहीं सौदान सिंह की सह-संगठन महामंत्री के तौर पर वापसी हुई है। वह इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका में थे.Nitin Nabin new team

राष्ट्रीय सचिवों में सबसे बड़ा बदलाव
राष्ट्रीय सचिवों की सूची में सबसे बड़ा बदलाव दिखाई देता है. कुल 16 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं, जिनमें 14 नए चेहरे हैं. नए चेहरों में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, संगीता यादव, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांक देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश शामिल हैं.Nitin Nabin new team

ये खबर भी पढ़ें…
NTA ने 50 से अधिक कर्मचारियों को हटाया
NTA ने 50 से अधिक कर्मचारियों को हटाया
दिल्ली।परीक्षा प्रश्नपत्रों में त्रुटियों के कारण यूजीसी-नेट के तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने को लेकर आलोचना झेल रही राष्ट्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं फांग्नोन कोन्याक और अनिल एंटनी को बरकरार रखा गया है. यानी सचिव स्तर पर करीब 87 फीसदी चेहरे नए हैं. यह संकेत देता है कि नितिन नवीन ने संगठन के निचले और मध्य स्तरों में नई पीढ़ी को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया है.

पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई टीम में पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया जाना भी महत्वपूर्ण बदलाव है. इसके साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या उनका केंद्रीय मंत्री पद बरकरार रहेगा? इस पर अभी तस्वीर साफ होना बाकी है. पीयूष गोयल की टीम में राजेश मंगल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश विगत 12 वर्षों पार्टी का फाइनेंस डिपार्टमेंट का काम देख रहे थे.

वहीं तरुण चुघ को राष्ट्रीय महामंत्री की भूमिका से हटाकर पार्टी मुख्यालय का प्रभारी बनाया गया है. यानी अब उनकी भूमिका पार्टी के केंद्रीय कार्यालय और संगठनात्मक संचालन से अधिक सीधे जुड़ी होगी.

सभी सात मोर्चों में नए अध्यक्ष
बीजेपी ने अपने सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष बदल दिए हैं. युवा मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. हेमांग जोशी, महिला मोर्चा की रूप कुमारी चौधरी, ओबीसी मोर्चा की अमरपाल मौर्य, किसान मोर्चा की बंसीलाल गुर्जर, एससी मोर्चा की शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा की डॉ. मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी कुंवर बासित अली को दी गई है.

यह बदलाव बताता है कि पार्टी ने युवा, महिला, किसान, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्गों तक संगठन की पहुंच के लिए पूरी तरह नई मोर्चा टीम तैयार की है.

मीडिया और सोशल मीडिया में भी बड़ा फेरबदल
सबसे बड़ा बदलाव बीजेपी की मीडिया और सोशल मीडिया टीम में दिखाई देता है. अनिल बलूनी को बरकरार रखा गया है, लेकिन उनके साथ सह-प्रभारी रहे संजय मयूख को हटाया गया है. उनकी जगह तीन सह-संयोजक बनाए गए हैं-आशीष अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव.

सोशल मीडिया में अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. इसके साथ चार नए सह-संयोजक-प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को जिम्मेदारी दी गई है.