बिलासपुर… पुरानी रंजिश में एक युवक को पहले सड़क पर घेरकर पीटा गया और फिर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने के मामले ने सनसनी फैला दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच के दौरान अपहरण के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

9 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे युवक वासु केशरवानी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की तथा हमला करने के लिए पत्थर तक उठा लिया। इसके बाद मामला केवल मारपीट तक नहीं रुका। वासु को अपने साथ ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कहीं नाला बंद, कहीं खेत में ट्रांसफार्मर… जनदर्शन में खुली गांव-शहर की समस्याओं की परतें
कहीं नाला बंद, कहीं खेत में ट्रांसफार्मर… जनदर्शन में खुली गांव-शहर की समस्याओं की परतें
बिलासपुर... जिला कार्यालय में मंगलवार को लगा जनदर्शन सिर्फ आवेदनों की कतार नहीं था। यहां शहर और गांव की अलग-अलग तस्वीरें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार वासु बाद में तारबाहर चौक में ऑटो में बैठा था। इसी दौरान दो लोगों ने उसे तारबाहर नाका के पास से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और डीपूपारा बस्ती की ओर ले गए। इसके बाद वासु का कोई पता नहीं चला। मोबाइल पर जोई एंथोनी द्वारा वासु के बारे में पूछताछ करने और धमकी देने की बात भी रिपोर्ट में सामने आई।

9 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे के बाद वासु के घर नहीं लौटने पर परिजनों और परिचितों में चिंता बढ़ी। प्रार्थी छोटू पासी उर्फ दीपू पासी की रिपोर्ट पर तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं फरार जोई एंथोनी और जितेन्द्र छाबड़ा की तलाश जारी थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आदेश और बदल गई प्रशासन की कमान, 23 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां; छह जिलों में नए चेहरे
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र छाबड़ा पिता पूरन छाबड़ा निवासी राजकिशोर नगर लिगियाडीह और जोई एंथोनी पिता जुवैन एंथोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी तारबाहर बस्ती शामिल हैं।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत और आरक्षक भागीरथी गेदले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।