Cg news: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. एक वक्त पर महाराष्ट्र के एक छोटे से कमरे में शुरू हुई अवैध प्रेम कहानी का अंत इस कदर खौफनाक होगा।

इसका अंदाजा शायद किसी को नहीं था. महाराष्ट्र से गांव लौटने के बाद हुई इस अंधी हत्या (ब्लाइंड मर्डर) से जब पुलिस ने पर्दा उठाया, तो ग्रामीण, परिजन और खुद पुलिस वाले भी हैरान रह गए.

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस खूनी खेल के बाद जहां प्रेमी इस दुनिया में नहीं रहा, वहीं पति-पत्नी दोनों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा है.

मामला महाराष्ट्र में काम करने के दौरान शुरू हुआ था, जहां एक छोटे से कमरे में पति-पत्नी और एक अन्य युवक साथ रहते थे. पति की गैर-मौजूदगी में महिला और उस युवक के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनके शारीरिक संबंध बन गए.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबे समय तक यह सिलसिला महाराष्ट्र के उसी कमरे में चलता रहा. लेकिन जब तीनों अपने गांव वापस लौटे, तो महिला ने प्रेमी युवक से पूरी तरह दूरी बना ली.

महिला का यह बदला हुआ रवैया प्रेमी बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए एक खतरनाक दांव खेला.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमी युवक ने महाराष्ट्र में बिताए अंतरंग पलों का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रखा था. उसने गांव पहुंचकर महिला को वही वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करने की कोशिश की. वीडियो देखते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई.

बदनामी के डर और गुस्से में आकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई और उसे अपने विश्वास में लेकर प्रेमी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली.

साजिश के तहत शातिर महिला ने रात के समय प्रेमी युवक को फोन करके अपने घर बुलाया. युवक पुराने रिश्ते के भरोसे पर रात में उसके घर पहुंच गया.

घर पर कुछ देर बातचीत होने के बाद महिला किचन में गई और दूध का गिलास लेकर आई. उसने बड़े प्यार से युवक को दूध पिलाया, जिसमें पहले से ही नशीला पदार्थ मिला हुआ था. दूध पीते ही युवक कुछ ही देर में बेसुध होकर गिर पड़ा.

इसके बाद पति और पत्नी दोनों ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट दिया और हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया. पुलिस ने जांच के बाद इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.