Kota। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (neet) की एक परीक्षार्थी ने रविवार को होने वाली इस परीक्षा से एक दिन पहले पार्श्वनाथ इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुन्हाड़ी पुलिस थाने के मंडल निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि छात्रा की उम्र 18 साल से कम थी और वह मध्य प्रदेश के श्योपुर की रहने वाली थी।

उन्होंने छात्रा का नाम बताने से इनकार कर दिया। वह अपने माता-पिता के साथ पिछले कई साल से कोटा में रह रही थी और एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी। छात्रा को रविवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली नीट-यूजी की परीक्षा देनी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने शनिवार शाम को अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लोहे की ग्रिल से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य कथित तौर पर घर पर ही थे और उन्हें छात्रा रात करीब नौ बजे मृत मिली।

अधिकारी ने बताया कि छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोटा में कोचिंग कर रहे किसी छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का यह इस साल जनवरी से 14वां मामला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले साल कोटा में कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के कुल 17 मामले सामने आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.