बिलासपुर…गांव सेवार और सारधा में बकरियों की सामूहिक चोरी का मामला अब संगठित अपराध की शक्ल में सामने आया है। चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 37 नग बकरी-बकरा चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं।

37 बकरियों पर हाथ साफ, 77 हजार का नुकसान

ये खबर भी पढ़ें…
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगह हुई दो वारदातों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की एक्टिवा बरामद की, जबकि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 मार्च 2026 को दर्ज शिकायत के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने ग्राम सेवार और सारधा से कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी कर लिया। इसमें 16 बकरे, 15 बकरियां और 6 पीठी शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 77 हजार रुपए आंकी गई।

CCTV से मिला सुराग, दबोचे गए आरोपी

ये खबर भी पढ़ें…
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने मौके पर लगे CCTV फुटेज खंगाले और हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

काटकर बेची बकरियां, सिर्फ 4 हजार बरामद

ये खबर भी पढ़ें…
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
बिलासपुर... नंबर प्लेट को टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या पेंट से ढककर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश अब वाहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में खुलासा हुआ कि चोरी के बाद कुछ बकरों को दुकान में काटकर बेच दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4000 रुपए नकद जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का नाम हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल और दूसरे आरोपी का नाम नजीर खान उर्फ मजीद खान है l दोनों आरोपी बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरोह के बाकी सदस्य फरार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि यह चोरी कोई अकेली वारदात नहीं बल्कि संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकती है।