बिलासपुर…जिले में जनगणना की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और प्रशासन अब सीधे मैदान में उतर गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सकरी, नेवसा, रतनपुर और रानीगांव का दौरा कर तैयारियों का जमीनी जायजा लिया और साफ संकेत दिया—इस बार किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
1 मई से शुरू होगी ‘हाउस लिस्टिंग’

जनगणना के पहले चरण में 1 मई से 30 मई तक मकानों की गणना की जाएगी। इसके बाद सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य चलेगा। प्रशासन ने दोनों चरणों के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार कर ली है।

मैदान में उतरी डिजिटल तैयारी

ये खबर भी पढ़ें…
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगह हुई दो वारदातों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की एक्टिवा बरामद की, जबकि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार जनगणना सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगी।
कलेक्टर ने डिजिटल डेटा कलेक्शन की तैयारियों की समीक्षा की और फील्ड कर्मचारियों के प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

 लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

ये खबर भी पढ़ें…
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दो टूक कहा—“जनगणना राष्ट्रीय कार्य है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी।” अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।

जनजागरूकता पर भी फोकस

ये खबर भी पढ़ें…
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
बिलासपुर... नंबर प्लेट को टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या पेंट से ढककर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश अब वाहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जनगणना के महत्व को समझाया और भागीदारी की अपील की।
साथ ही निर्देश दिए कि जनजागरूकता अभियान को और तेज किया जाए और नागरिकों की निजी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाए।

ट्रेनिंग पूरी, अब फील्ड की बारी

जिला और तहसील स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि मैदानी अमले का प्रशिक्षण 23 मार्च से शुरू होगा। प्रशासन का दावा है कि इस बार जनगणना पूरी तरह व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरी होगी।