बिलासपुर—पेन्ड्रा नगर पालिका चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस से निष्कासित बागी निर्दलीय प्रत्याणी राकेश जलान घर वापस लौट आए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्र जारी कर राकेश जलान के निष्कासन को रद्द कर पार्टी में शामिल का आदेश दिया है। बैज ने राकेश जलान समेत उनकी टीम और चुनाव में जीत हासिल करने वाले अन्य नाराज  प्रत्याशियों को भी पार्टी में शामिल किया है।

टिकट वितरण से नाराज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निवर्तमान पालिका अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज ने पार्टी में शामिल कर लिया है। बताते चलें कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए संगठन ने पंकज तिवारी को टिकट दिया था। नाराज निवर्तमान चेयरमैन राकेश जलान ने बगावत कर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। पंकज तिवारी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    पीसीसी ने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष जलान समेत अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाल अन्य लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। बावजूद इसके राकेश जलान अपने साथियों के साथ चुनाव में जीतने में कामयाब रहे।

          निष्कासित लोगों की मांग पर दीपक बैज ने एक पत्र जारी कर सभी लोगों का निष्कासन रद्द कर पार्टी में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही एक बार फिर नगरपालिका पेन्ड्रा क कमान राकेश जलान के हाथ में आ गया है। बताते चलें कि जलान को पार्टी में शामिल करने के साथ ही पेनड्रा नगर पालिका में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बहुमत मे हो गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 बैज ने किया निष्कासन रद्द..सभी के नाम

1)राकेश जलान,2) प्रशाांत श्रीवास,3 इकबाल सिंह 4) मोहम्मद सादिक, 5) जयदत्त तिवारी,6) जैलेश सिंह, 7) सुशीला शर्मा ,8)प्रवेश शर्मा,8)सौभाग्य सिंह समेत अन्य को दीपक बैज ने आदेश जारी कर पार्टी में शामिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.