Mp news।देवास: अक्सर लोग अपनी बात मनवाने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनके आगे सामने वाले को भी झुकना पड़ जाता है। लेकिन जब किसी की मांग पूरी करने का तरीका अनोखा हो, तो वह चर्चा का विषय बन जाता है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार ऐसा ही कुछ मामला मध्यप्रदेश के देवास जिले से सामने आया है जहां बागली में रविवार शाम एक युवती करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती ने टॉवर से नीचे एक कागज की चिट्ठी फेंककर अपनी परेशानी बताई और पति के पास जाने की गुहार लगाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Debit Card Rules: इस बैंक ने बदले डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें रिवार्ड प्रोग्राम
Debit Card Rules: इस बैंक ने बदले डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें रिवार्ड प्रोग्राम
प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (Debit Card Rules) में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी अनुसार, युवती ने कहा कि मैं एक लड़के से प्यार करती हूं, उससे शादी भी कर ली है। घरवालों ने मुझे घर से निकाल दिया है। मैं उनके साथ रहना चाहती हूं। उनके साथ नहीं रहने दिया तो मैं यहां से कूद जाऊंगी। उनको बुला दो।

युवती ने अपने पति का नाम अर्पित देवड़ा बताया। युवती कन्नौद तहसील के डोकाकुई गांव की बताई जा रही है। चौकीदार द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बागली पुलिस मौके पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
LPG Booking Rules -LPG बुकिंग के नियम बदले, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, समझे नियम
LPG Booking Rules -LPG बुकिंग के नियम बदले, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, समझे नियम
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने  वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए नए नियमों (LPG Booking Rules) की घोषणा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक पुलिस ने युवती से बातचीत कर उसे समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। युवती के टॉवर पर चढ़ने की जानकारी मिलने के बाद उसके पति अर्पित पिता राधेश्याम देवड़ा को भी फोन कर मौके पर बुलाया गया।

बता दें कि जैसे ही इस घटना की सूचना क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस और विधायक सहित अन्य लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS Transfer: इन 7 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, आदेश जारी
IPS Transfer: इन 7 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, आदेश जारी
हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 7 आईपीएस और 36 HPS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। सेंट्रल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद युवती टॉवर से सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद युवती को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।