Mahindra Thar 3-Door के चाहने वालों के लिए जल्द एक नया अपडेट आ सकता है. कंपनी अपनी इस पॉपुलर ऑफ-रोड SUV का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी में है. इस बार गाड़ी के लुक से लेकर केबिन और फीचर्स तक में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यानी Thar का वही दमदार अंदाज बरकरार रखते हुए इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाने की कोशिश हो सकती है.

Mahindra Thar 3/पिछले कुछ समय से Thar Roxx को लेकर ज्यादा चर्चा रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि महिंद्रा नए अपडेट के जरिए 3-Door Thar को भी फिर से ग्राहकों के बीच आकर्षक बनाने पर ध्यान दे सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Car insurance क्लेम क्यों होता है रिजेक्ट? जानिए वे 5 बड़ी गलतियां और खारिज होने पर आपके कानूनी अधिकार
Car insurance क्लेम क्यों होता है रिजेक्ट? जानिए वे 5 बड़ी गलतियां और खारिज होने पर आपके कानूनी अधिकार
कार का बीमा होने पर भी क्लेम खारिज होना आम है. लोग इसके लिए कंपनियों को दोष देते हैं, लेकिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फ्रंट लुक में दिख सकता है बड़ा बदलाव

नई Thar 3-Door के अगले हिस्से में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका फ्रंट लुक Thar Roxx से मिलता-जुलता हो सकता है. इसमें नई ग्रिल, बदला हुआ फ्रंट डिजाइन और अपडेटेड स्टाइल मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा SUV में नए अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे इसका साइड लुक पहले से ज्यादा दमदार नजर आएगा. पीछे की तरफ टेल-लैंप्स के डिजाइन या उनके लुक में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स,पढ़े CNG पर क्या है अपडेट
नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स,पढ़े CNG पर क्या है अपडेट
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. इस कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेसलिफ्ट Thar के इंटीरियर में भी कुछ जरूरी अपडेट किए जा सकते हैं. केबिन को नया लुक देने के साथ सेंटर कंसोल में बदलाव होने की संभावना है. Thar Roxx में मिलने वाले कुछ फीचर्स भी इसके 3-Door मॉडल में शामिल किए जा सकते हैं. इसका मकसद SUV को सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए ही नहीं, बल्कि रोजाना ऑफिस आने-जाने और शहर में चलाने के लिहाज से भी ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाना हो सकता है. हालांकि, कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, इसकी पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है.

इंजन और 4×4 सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद कम

ये खबर भी पढ़ें…
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए नाम और अपडेटेड डिजाइन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई Thar 3-Door के इंजन और ऑफ-रोडिंग क्षमता में बड़े बदलाव होने की संभावना कम है. मौजूदा मॉडल में मिलने वाले दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन के विकल्प जारी रह सकते हैं. इसके साथ ही 4×4 ड्राइव सिस्टम भी बरकरार रहने की उम्मीद है. यानी SUV के लुक और फीचर्स में बदलाव हो सकते हैं, लेकिन खराब रास्तों पर चलने और ऑफ-रोडिंग करने वाली इसकी पहचान बनी रह सकती है.

हल्का स्टीयरिंग बना सकता है शहर में ड्राइविंग आसान/Mahindra Thar 3

नई Thar में स्टीयरिंग को भी बेहतर बनाया जा सकता है. इसमें Thar Roxx जैसा हल्का स्टीयरिंग सेटअप मिलने की संभावना है. ऐसा होने पर खासकर शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और पार्किंग के दौरान गाड़ी चलाना थोड़ा आसान हो सकता है. इस अपडेट के जरिए महिंद्रा Thar को एक ऐसी लाइफस्टाइल SUV के तौर पर भी पेश कर सकती है, जिसे लोग ऑफ-रोडिंग के साथ रोजाना के सफर में भी इस्तेमाल कर सकें.

कीमत बढ़ने की भी है संभावना

नई Thar 3-Door में डिजाइन और फीचर्स से जुड़े अपडेट मिलने पर इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, कंपनी कितनी कीमत बढ़ाएगी, इसका खुलासा लॉन्च के समय ही होगा.कुल मिलाकर, फेसलिफ्ट Thar 3-Door में नया फ्रंट लुक, अपडेटेड ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स, बदले हुए टेल-लैंप्स और रिवाइज्ड इंटीरियर मिलने की उम्मीद है. इंजन और 4×4 सेटअप में बड़े बदलाव की संभावना कम है. कंपनी इसे कब लॉन्च करेगी और इसमें कौन-से फीचर्स शामिल होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.Mahindra Thar 3