बिलासपुर… सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग आरोपियों के कब्जे से कुल 52 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

सीपत पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली और कोचिंग के खिलाफ मटियारी गांव में दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निर्मला शिकार के कब्जे से 10 लीटर, कमल प्रकाश शिकारी के कब्जे से 25 लीटर और नेतराम शिकारी के कब्जे से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली।

पुलिस ने तीनों के कब्जे से बरामद कुल 52 लीटर शराब बरामद किया। निर्मला शिकारी, कमल प्रकाश शिकारी और नेतराम शिकारी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए तीनों आरोपी मटियारी के ही रहने वाले हैं।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।