सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में अनुमति से अधिक पेड़ काटने और काटी गई लकड़ी की राशि शासन के खाते में जमा नहीं कराने के मामले में स्कूल के प्रिंसिपल प्रसन्ना केरकेट्टा को निलंबित कर दिया गया है। जांच में स्कूल परिसर से अनुमति प्राप्त 26 पेड़ों के बजाय कुल 49 पेड़ काटे जाने की बात सामने आई है।

मामले की शिकायत और गड़बड़ी सामने आने के बाद सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराई। जांच में पेड़ काटने की संख्या और लकड़ी की बिक्री से प्राप्त राशि को शासन के खाते में जमा कराने में अनियमितता की पुष्टि हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: फर्जी निवास व आय प्रमाण पत्र बनवाकर सीआईएसएफ में भर्ती, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
CG News: फर्जी निवास व आय प्रमाण पत्र बनवाकर सीआईएसएफ में भर्ती, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
CG: फर्जी दस्तावेजों के जरिए सीआईएसएफ में नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद डीईओ ने जांच प्रतिवेदन स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा। रिपोर्ट के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने प्रिंसिपल प्रसन्ना केरकेट्टा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

जांच के दौरान स्कूल परिसर में कुल 49 पेड़ों के ठूंठ मिले। इनमें 21 नीलगिरी, 3 अरकेशिया और 2 बकेन के पेड़ शामिल थे, जबकि शेष 23 पेड़ शीशम के बताए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार कुछ शीशम के पेड़ों की मोटाई करीब तीन मीटर तक थी। कई पेड़ों के ठूंठ जेसीबी की मदद से हटाए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Vishnudeo Sai: माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: CM विष्णुदेव ने साझा की भावुक कविता
Vishnudeo Sai: माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: CM विष्णुदेव ने साझा की भावुक कविता
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति में माँ के सर्वोच्च स्थान को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी बेचने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल ने स्कूल के शिक्षक दिनेश सिंह को दी थी। शिक्षक की ओर से लकड़ी बेचने के बाद करीब 4 लाख 9 हजार रुपए प्राप्त होने की जानकारी दी गई। हालांकि, जांच में काटी गई लकड़ी की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपए से अधिक आंकी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, लकड़ी की बिक्री से संबंधित राशि में से 19 जनवरी 2026 को केवल 2 लाख 29 हजार 881 रुपए शासन के खाते में सामान्य शिक्षा एवं अन्य प्राप्तियां मद में जमा किए गए। इसी अंतर को जांच में गंभीर अनियमितता के तौर पर दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
कोरबा जिले में एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शव को घर की बाड़ी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में यह भी सामने आया कि काटी गई लकड़ी का कुछ हिस्सा कथित तौर पर उत्तर प्रदेश से जुड़े लकड़ी कारोबारियों को बेचा गया, जबकि इमारती लकड़ी स्थानीय स्तर पर बेचे जाने की बात सामने आई है। वहीं छोटे डंगाल को ईंट-भट्ठा संचालक को बेचने की जानकारी भी जांच रिपोर्ट में दर्ज है।

स्कूल परिसर में पेड़ काटने के लिए पहले 26 पेड़ों की अनुमति ली गई थी, लेकिन जांच में 49 पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई। यानी अनुमति से 23 अधिक पेड़ काटे गए। मामले में विभागीय जांच के आधार पर प्रिंसिपल को निलंबित किया गया है और अब आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट तथा विभागीय प्रक्रिया के आधार पर होगी।