LPG Booking Rules ।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने  वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए नए नियमों (LPG Booking Rules) की घोषणा की है। इसे संबंधित अधिसूचना जारी की गई है।

LPG Booking Rules।जिसके मुताबिक  1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी ग्राहकों को लागू सब्सिडी के साथ रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News – छुट्टियों में नानी के घर आया था मासूम, नदी की तेज धार में समाया
MP News – छुट्टियों में नानी के घर आया था मासूम, नदी की तेज धार में समाया
मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सिंहपुर थाना इलाके के कोटा गांव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर सिर्फ असली और हकदार घरों तक ही पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

LPG Booking Rules।सबसे पहले उपयोगकर्ताओं को 30 जून तक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करने का निर्देश दिया गया था। जिसकी डेट लाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है। आखिरी तारीख 14 सितंबर 2026 थी। वर्तमान में सितंबर 2026 में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 210 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है, जो जून 2026 में 721 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News: पुलिस अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, देखें सूची
Transfer News: पुलिस अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, देखें सूची
मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। सरकार अलग-अलग विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के फेरबदल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

LPG Booking Rules।ऑथेंटिकेटेड कंज्यूमर से जुड़ने से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर को कमर्शियल और इंडस्ट्रीज इस्तेमाल के लिए दूसरी जगह जाने से रोकने में मदद मिलेगी। डुप्लीकेट और गलत कनेक्शन में भी कमी आएगी। डिलीवरी में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। हालिया आंकड़ों के मुताबिक अब तक 27.43  करोड़ कंज्यूमर पहले ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं। अब उन्हें दोबारा यह काम पूरा की जरूरत नहीं है। रिफिल पहले की तरह ही जारी रहेगी।

जिन उपयोगकर्ताओं ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, उनके लिए यह काम पूरा होने के बाद आरएसपी पर सब्सिडी के साथ रिफिल बुकिंग शुरू हो जाएगी। ऐसे ग्राहक जो बीएए पूरा नहीं करना चाहते, वे भी एलपीजी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें OMC डिजिटल चैनल पर अपनी चॉइस को रजिस्टर करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News -लोकायुक्त पुलिस ने ऑडिट ऑफिसर को साथी के साथ रंगे हाथ पकड़ा
MP News -लोकायुक्त पुलिस ने ऑडिट ऑफिसर को साथी के साथ रंगे हाथ पकड़ा
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगातार एक्शन हो रहे हैं फिर भी कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत्लेने की अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंज्यूमर वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप चैट बॉक्स, आईवीआरएस और अन्य उपलब्ध  माध्यम से भी यह काम पूरा कर सकते गईं। हालांकि  ऐसे ग्राहकों को मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर एलपीजी सप्लाई किया जाएगा, कोई भी सब्सिडी नहीं मिलेगी। सभी उपयोगकर्ताओं को सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए 1 अक्टूबर से पहले आप बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने की सलाह दी गई है।

यह काम अलग-अलग तरीके से पूरा किया जा सकता है। ग्राहक डिलीवरी के दौरान OMC मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके मौके पर यह काम पूरा कर सकते हैं। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम में जाकर भी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा OMC मोबाइल ऐप पर कंज्यूमर घर बैठे ही यह काम पूरा कर सकते हैं। इंडेन ग्राहकों को इंडियन ऑयल वन, भारत गैस ग्राहकों को HelloHPCL और HP गैस ग्राहकों को HP Pay का इस्तेमाल करना होगा।