बिलासपुर… महुआ शराब की खेप लेकर बाइक से निकले युवक को सीपत पुलिस ने पाण्डेपुर में दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि भिल्मी निवासी मोनू वर्मा उर्फ गोलू भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर बाइक से बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने ग्राम पाण्डेपुर के मेन रोड के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक क्रमांक सीजी 10 बीक्यू 5774 से पहुंचे मोनू वर्मा को पकड़ा गया।

तलाशी में उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ हीरो ग्लैमर बाइक भी जब्त कर ली। आरोपी मोनू वर्मा उर्फ गोलू, पिता नंदराम वर्मा निवासी भिल्मी, थाना सीपत के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।