MP news।दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले के अलग-अलग इलाकों से आए दिन चोरी, हत्या और मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

इस बीच, जिले की पटेरा तहसील में एक चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी उड़ाकर ले गये।

ये खबर भी पढ़ें…
T20 Rankings -भारत से इस टीम ने 55 दिन बाद छिना T20 में नंबर एक का ताज
T20 Rankings -भारत से इस टीम ने 55 दिन बाद छिना T20 में नंबर एक का ताज
टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल 55 दिन बाद भारत से T20I की बादशाहत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पटेरा तहसील में हटा रोड पर लछन सेठ नाम की ज्वेलर्स की दुकान है। जहां पर रात को अचानक कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

दुकान संचालक के अनुसार अज्ञात चोर 15 किलो चांदी, करीब 100 से 150 ग्राम सोना और नगदी और साथ मेंं 70 से 80 रुपये की नगदी लेकर फरार हो गये। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News -सड़कों की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, पानी से भरे गड्ढों में ग्रामीणों ने रोप दिए पौधे
MP News -सड़कों की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, पानी से भरे गड्ढों में ग्रामीणों ने रोप दिए पौधे
सीहोर के ब्रिजिशनगर इलाके में सड़कों की खस्ताहाली और बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान होकर आखिरकार ग्रामीणों और युवाओं का धैर्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीसीटीवी में स्पष्ट नजर आ रहा है कि पहले एक चोरी दुकान के अंदर आता है और तिजोरी खोलने का प्रयास करता है। जब तिजोरी नहीं खुलती तो वह अपने दूसरे साथ को बुलाता है। इसके बाद दो और साथी दुकान के अंदर आ जाते हैं।

इसके बाद सामने रखे एक आभूषण सोकेस को अलग करके तिजोरी को खिसकर दुकान के बाद ले जाते हैं।हालांकि हालांकि बाहर भी तिजोरी नहीं तोड़ पाने पर वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। दुकानदार जितेंद्र साहू के मुताबिक, चोर दुकान के काउंटर से करीब 120 ग्राम सोना, 15 किलो चांदी और करीब 80 हजार रुपये नकद ले गए। सभी चोरो का चेहरा मास्क से ढका होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
FD Rates -बदली FD की ब्याज दरें, 21 सितंबर से नए रेट लागू, स्पेशल स्कीम की डेडलाइन बढ़ी
FD Rates -बदली FD की ब्याज दरें, 21 सितंबर से नए रेट लागू, स्पेशल स्कीम की डेडलाइन बढ़ी
प्राइवेट सेक्टर के IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही दुकान संचालक सुबह उठा तो वह दुकान का नजारा देखकर चौंक गया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी में पूरी घटना देखी। जिसके बाद दुकान संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि पटेरा के वार्ड नंबर 01 में 17 सितंबर की रात चोरी की घटना हुई थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

इसके बाद 19 सितंबर की रात को भी उसी मोहल्ले में चोरी हुई। लगातार हो रही चोरियों के बाद अब सवाल पुलिस प्रशासन पर उठ रहा है। गरवासियों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी दिखाई दे रही है। स्थानीय युवाओं ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन देकर पटेरा नगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मिली जानकारी मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।