MP News/सिवनी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ किया गया है। जनगणना कार्य में पहले दिन ही एक शासकीय सेवक से विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा मारपीट करने पर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है।

इस प्रकरण में प्रार्थी की शिकायत पर आरोपित दिनेश झारिया (35) के खिलाफ केवलारी पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट व धमकी देने संबंधी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केवलारी पुलिस के अनुसार चीचबंद के प्रधान पाठक उजल सिंह तेकाम मकान सूचीकरण की कार्रवाई करने पांजरा गांव पहुंचे थे। दिनेश झारिया के पीएम आवास में कर्मचारी ने सूचीकरण का नंबर अंकित किया।

MP News-जनगणना कार्य में बाधा पहुंचाने और शासकीय सेवक से मारपीट करने पर हुई प्राथमिकी

इसी बीच मौके पर आरोपित दिनेश झारिया पहुंच गया और अनर्गल आरोप लगाते हुए शासकीय सेवक को लाठी मार दी, जो कर्मचारी के बायें हाथ की उंगली में लगी। इसकी सूचना तत्काल डायल 100 को दी गई। वहीं तहसीलदार शशांक मेश्राम और थाना प्रभारी प्रीतम तिलगांव भी मौके पर पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Special train -27 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन
Special train -27 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन
Special train।रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.