VLF Mobster 135 Scooterभारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाल ही में लॉन्च हुआ VLF Mobster 135 स्कूटर युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज बटोर रहा है।

VLF Mobster 135 Scooter/लॉन्चिंग के सिर्फ तीन दिन के भीतर ही इसे 1,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। यानी हर घंटे औसतन 21 बुकिंग्स हो रही हैं। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी गई है, जो फिलहाल पहले 2,500 ग्राहकों के लिए लागू है। इसके बाद कीमत बढ़कर 1.38 लाख रुपये हो जाएगी।

VLF Mobster 135 का डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है। मशहूर इटालियन डिजाइनर एलेसेंड्रो टार्टारिनी ने इसे तैयार किया है, जिन्होंने कई प्रीमियम टू-व्हीलर्स को डिजाइन किया है। इसमें ADV और स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप, शार्प पैनल और ऑल-LED सेटअप इसके प्रीमियम लुक को और दमदार बनाते हैं। यह स्कूटर CKD किट के रूप में भारत में आता है और कोल्हापुर स्थित प्लांट में लोकल असेंबली की जा रही है।

VLF Mobster 135 Scooter/फीचर्स की बात करें तो VLF Mobster 135 में 5-इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस इग्निशन, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, इल्युमिनेटेड स्विचगियर और ऑल-LED लाइटिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं। इसे खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर रेड और ग्रे जैसे स्पोर्टी कलर ऑप्शंस में उतारा गया है।

सेफ्टी के मामले में यह स्कूटर अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। VLF Mobster 135 भारत का पहला 125cc स्कूटर है जिसमें स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। ये टेक्नोलॉजी आमतौर पर हाई-एंड बाइक्स में मिलती है, जिससे यह स्कूटर सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हो रहा है।

इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 12bhp की पावर और 11.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इसे अपने सेगमेंट के सबसे पावरफुल स्कूटरों में शामिल करता है। टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर डुअल गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर्स खराब रास्तों पर भी बेहतरीन स्टेबिलिटी और स्मूद राइडिंग का अनुभव कराते हैं।