बिलासपुर…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा आदर्श नगर चौक के पास आम सड़क पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगह हुई दो वारदातों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की एक्टिवा बरामद की, जबकि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली थी कि एक युवक आम रास्ते पर चाकू लहराकर आने-जाने वालों को भयभीत कर रहा है। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल दबिश दी।

आरोपी मौके से पकड़ा गया

ये खबर भी पढ़ें…
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दबिश के दौरान पुलिस ने अशोक नगर अटल आवास, सरकण्डा निवासी 27 वर्षीय सुल्तान खान को मौके से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

ये खबर भी पढ़ें…
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
बिलासपुर... नंबर प्लेट को टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या पेंट से ढककर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश अब वाहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की पहल

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।