बिलासपुर। जिले में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के उद्देश्य से जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों, निवेश की प्रगति और रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

पाइपलाइन में 43 उद्योग, 49 करोड़ का पूंजी निवेश

ये खबर भी पढ़ें…
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगह हुई दो वारदातों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की एक्टिवा बरामद की, जबकि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में बताया गया कि जिले में विभिन्न श्रेणियों के 43 उद्योग फिलहाल पाइपलाइन में हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 36 लघु और सूक्ष्म औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हो चुकी है। इन इकाइयों के जरिए लगभग 49 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है, जिससे करीब 300 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है।

अनुदान प्रकरणों की समीक्षा, देरी पर सख्ती

ये खबर भी पढ़ें…
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नए उद्योगों को दिए जाने वाले अनुदान और प्रोत्साहन से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई। लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया गया कि निवेश संबंधी फाइलों में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

रोजगार और आर्थिक गतिविधियों पर फोकस

ये खबर भी पढ़ें…
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
बिलासपुर... नंबर प्लेट को टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या पेंट से ढककर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश अब वाहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में कहा गया कि जिले में उद्योगों की स्थापना से न केवल आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अधिकारियों को निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने और स्वीकृति प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए गए।

केंद्र की योजनाओं के लक्ष्य पूरे करने पर जोर

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर विशेष जोर दिया गया। पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्वीकृत प्रकरणों के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, उद्योग विभाग के सीजीएम टेकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।