बिलासपुर…सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाने के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर गांव में रेड

ये खबर भी पढ़ें…
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगह हुई दो वारदातों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की एक्टिवा बरामद की, जबकि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खांडा में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब तैयार कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस की टीम गठित कर गांव में दबिश दी गई, जहां अवैध शराब निर्माण का पूरा सेटअप सक्रिय हालत में मिला।

रंगे हाथ पकड़ी गई आरोपी महिला

ये खबर भी पढ़ें…
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेड के दौरान पुलिस ने अंजनी सिदार, निवासी ग्राम खांडा को कच्ची महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से करीब 22 हजार रुपये मूल्य की 110 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

शराब बनाने के उपकरण भी जब्त

ये खबर भी पढ़ें…
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
बिलासपुर... नंबर प्लेट को टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या पेंट से ढककर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश अब वाहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान दो नग छोटी-बड़ी डेचकी, एलुमिनियम का कोपरा जिसमें पाइप लगा हुआ था, सहित शराब बनाने में उपयोग होने वाले अन्य बर्तन भी जब्त किए गए हैं।

आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चेतना अभियान के तहत अवैध नशा कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।