Sas transfer।रायपुर…. छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त देवनारायण कश्यप को मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। वहीं विनय कुमार अग्रवाल, जो जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे, अब अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
आश्रम हेतु  प्रशासन से जमीन की मांग:जानवी
आश्रम हेतु प्रशासन से जमीन की मांग:जानवी
बिलासपुर । उज्जैन की माँ मंदाकिनी गिरी की शिष्या जानवी साध्वी ,बिलासपुर, पत्रकार कॉलोनी स्थित पत्रकार - लेखक केशव शुक्ला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोंडागांव के अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर को जिला पंचायत नारायणपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह बलौदाबाजार-भाटापारा की अपर कलेक्टर दिप्ती गोते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बेमेतरा के अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत को मंत्रालय में श्रम विभाग का उप सचिव बनाया गया है। वहीं डॉ. ऋतु वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर यथावत रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रीय पर्व पर पंचों की कथित अनदेखी से गरमाया बैमा, शिकायत पर प्रशासन सख्त—जांच के आदेश
राष्ट्रीय पर्व पर पंचों की कथित अनदेखी से गरमाया बैमा, शिकायत पर प्रशासन सख्त—जांच के आदेश
बिलासपुर...बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बैमा में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को लेकर निर्वाचित पंचों की अनदेखी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प  संपन्न, हजारों लोगों को खुशियाँ बांट गया एक आयोजन
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प संपन्न, हजारों लोगों को खुशियाँ बांट गया एक आयोजन
बिलासपुर।गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.