आजकल का कामकाज ज्यादातर डेस्क पर बैठकर ही होता है, इसलिए दिन में कई घंटे लगातार बैठे रहना लगभग हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है.

लेकिन लंबे समय तक शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना सिर्फ कमर दर्द या वजन बढ़ने की वजह नहीं बनता, बल्कि इसका असर किडनी की सेहत पर भी पड़ सकता है. हालांकि, सिर्फ बैठे रहने से सीधे तौर पर किडनी खराब नहीं होती, लेकिन लंबे समय तक बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल कई ऐसी समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है, जो आगे चलकर किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ा सकती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
घर पर बनाएं पान पेठा मिठाई, गणेश जी को लगाएं भोग…जाने रेसिपी
घर पर बनाएं पान पेठा मिठाई, गणेश जी को लगाएं भोग…जाने रेसिपी
पान जैसी दिखने वाली मिठाई आपने भी कभी न कभी जरूर खाई होगी, जिसमें मावा भरा होता है. इसे आप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबे समय तक फिजिकली एक्टिव न रहने से वजन बढ़ सकता है, शरीर में इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर पाता और मेटाबॉलिक हेल्थ भी खराब हो सकती है. इसके साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी रहता है. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर, दोनों ही क्रॉनिक किडनी डिजीज के बड़े जोखिम कारकों में शामिल हैं. समय के साथ ये दोनों स्थितियां किडनी की छोटी-छोटी ब्लड वेसल्स और उन हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जो खून को फिल्टर करने का काम करते हैं. इससे धीरे-धीरे किडनी की काम करने की क्षमता कम हो सकती है.

ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है असर

डॉ. अनुपम रॉय (एडिशनल डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट, आकाश हेल्थकेयर मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल) बताते हैं कि एक और ऐसी चीज है जिस पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता. वह है ब्लड सर्कुलेशन. जब हम लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो हमारी मांसपेशियां कम काम करती हैं और शरीर की कुल शारीरिक गतिविधि भी कम हो जाती है. अगर इसके साथ खान-पान ठीक न हो, एक्सरसाइज कम हो और नींद भी पूरी न हो, तो शरीर में ऐसा मेटाबॉलिक माहौल बन सकता है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Electrolyte balance tips-सिर्फ पानी काफी नहीं! शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी जरूरी, डॉक्टर ने समझाया
Electrolyte balance tips-सिर्फ पानी काफी नहीं! शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी जरूरी, डॉक्टर ने समझाया
ज्यादातर लोग मानते हैं कि दिनभर में 2.5 लीटर पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट हो जाती है. हाइड्रेशन को समझने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अच्छी बात यह है कि रोज़मर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव करके काफी फायदा हो सकता है. जिन लोगों का काम डेस्क पर बैठकर होता है, उन्हें लगातार कई घंटों तक बैठे रहने से बचना चाहिए. बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए उठकर चलना, फोन पर बात करते समय टहलना, जहां संभव हो वहां लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और हफ्ते में नियमित रूप से थोड़ी तेज़ या मध्यम स्तर की एक्सरसाइज करना दिल और शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.

कई मामलों में लक्षणों का नहीं चलता पता

यह भी याद रखना जरूरी है कि किडनी की बीमारी कई बार बिना किसी साफ लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ सकती है. जिन लोगों का वजन ज्यादा है, जिन्हें डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर है, परिवार में किसी को किडनी की बीमारी रही है या किडनी की बीमारी के दूसरे जोखिम हैं, उन्हें अपने डॉक्टर से बात करके यह समझना चाहिए कि उन्हें किडनी की जांच कब और कितनी बार करवानी चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Blood cancer reason -बच्चों में ब्लड कैंसर की सबसे बड़ी वजह क्या है? जानिए जरूरी बातें
Blood cancer reason -बच्चों में ब्लड कैंसर की सबसे बड़ी वजह क्या है? जानिए जरूरी बातें
बच्चों में ब्लड कैंसर के मामले एक बड़ी चिंता है. आखिर ये बच्चों को क्यों अपनी चपेट में लेता है?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसलिए किडनी की सेहत को शरीर की बाकी सेहत से अलग करके नहीं देखना चाहिए. जो चीजें हमारे दिल, ब्लड वेसल्स और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए अच्छी हैं, वे आमतौर पर किडनी के लिए भी फायदेमंद होती हैं. लंबे समय तक लगातार बैठे रहने के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना एक आसान लाइफस्टाइल बदलाव है, जो लंबे समय तक किडनी को स्वस्थ रखने की कोशिश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है.