बिलासपुर… शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। रतनपुर के महामाया चौक पर हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को दुर्गेशनंदन सारथी किसी काम से महामाया चौक गया था। इसी दौरान रामनगर निवासी राज उर्फ छोटू सारथी, शिवेन्द्र सारथी और उनके कुछ अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दुर्गेशनंदन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उसके इनकार करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मिलकर उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर थाना प्रभारी नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में राज उर्फ छोटू सारथी और शिवेन्द्र सारथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, कौशल राम खुटे और आरक्षक मोरध्वज चंद्रा की भूमिका रही।