हरी इलायची भारतीय मसालदानी का एक अहम हिस्सा है. इसे इसके कमाल के अरोमा की वजह से न सिर्फ मसालेदार व्यंजनों में इस्तेमाल करते हैं, बल्कि डेजर्ट में भी यूज किया जाता हैं. इलायची महज मसाला नहीं है. ये कई ताकतवर गुणों से भरपूर होती है.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार बहुत सारे लोग इलायची को ताजा सांसों के लिए भी चबाते हैं, लेकिन इसके फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं. ये आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम को फिक्स कर सकती है. तो चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जान लेते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Green Tea : एक ही पौधे से बनती है माचा और ग्रीन टी, जान लें दोनों में क्या है अंतर?
Green Tea : एक ही पौधे से बनती है माचा और ग्रीन टी, जान लें दोनों में क्या है अंतर?
वेट लॉस के लिए ग्रीन टी काफी पसंद की जाती है तो वहीं कुछ समय से लोगों के बीच माचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हरी इलायची में फाइबर से लेकर पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ‘इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोबिलियरी साइंसेज’ नई दिल्ली के डायरेक्टर और हेड डॉ. शुभम वात्स्य ने हरी इलायची के फायदे बताए हैं.

डॉक्टर शुभम वात्स्य कहते हैं कि इलायची के एशेंशियल ऑयल आपके पेट में गैस्ट्रिक जूस और डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को स्टिम्यूलेट करते हैं. इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और गैस की प्रॉब्लम काफी हद तक कम हो सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
दही हो गया है खट्टा…फेंके नहीं, पेड़ पौधों में करें यूज,जाने कैसे करे अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल
दही हो गया है खट्टा…फेंके नहीं, पेड़ पौधों में करें यूज,जाने कैसे करे अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल
दही अगर खट्टा हो जाए तो इसे सीधे खाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इसे फेंकना नहीं चाहिए. आप खट्टे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्सपर्ट कहते हैं कि ये गट मोविलिटी को भी इंप्रूव करती है. इससे आपका खाना स्मूद तरीके से डाइजेस्ट होता है.

इलायची एक माउथ फ्रेशनर होने के साथ-साथ ओरल हेल्थ को बूस्ट करने में भी काफी हेल्पफुल रहती है, क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं.जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती हैं और बदबूदार सांसों को रोकती हैं. इसी के साथ मसूड़ों के इन्फेक्शन और कैविटी से भी बचाती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Skin Care – स्किन नाइट स्किन केयर में न करें ये गलतियां, त्वचा को हो सकता है नुकसान,बरते सावधानियाँ
Skin Care – स्किन नाइट स्किन केयर में न करें ये गलतियां, त्वचा को हो सकता है नुकसान,बरते सावधानियाँ
नाइट रूटीन स्किन केयर को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है. दरअसल दिनभर हमारा चेहरा धूप-पॉल्यूशन समेत धूल-मिट्टी के संपर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टर शुभम वात्स्य का कहना है कि इलायची का एक और फायदा ये है कि ये कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट करती है यानी दिल को हेल्दी रखने में मदद करती है.

हरी इलायची में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स और डायरयूटिक प्रॉपर्टीज हती हैं जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करती हैं और हाई बीपी को नेचुरली कम करने में हेल्प कर सकती हैं. हालांकि ये दवा के तौर पर प्राइमरी रोल प्ले नहीं करती है.