बिलासपुर— कोटा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई के दौरान दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अंग्रेजी और देशी मदिरा बरामद किया है। पुलिस ने डाक बंगला में कार्रवाई कर सर्वाधिक शराब जब्त किया है। आईपीएस सुमित कुमार ने बताया कि कोचियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही लोगों को शराब और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। अभियान को खासकर महिला संगठन चेतना मित्र समित से भरपूर समर्थन मिल रहा है। 
आमने गांव मे ‘चेतना मित्र समिति का गठन
वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर थाना स्तर पर लगातार आपरेशन चेतना के तहत प्रहार अभियान के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा पुलिस ने स्थानीय स्तर पर ‘चेतना मित्र समिति’ के माध्यम से जनता के बीच  नशा के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
कोटा थाना प्रभारी, आईपीएस सुमित कुमार ने बताया कि पहले यह समिति भरारी गांव में स्थापित हुई। अब इसे नेवरा और अमने गांवों में भी अपना जन जागरूकता का काम शुरू किया है। लोगों को बीच पहुंचकर साइबर अपराध जागरूकता,महिलाओं और बच्चों के के खिलाफ अपराध की रोकथाम,सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता,नशा मुक्ति पर काम कर रही है।
भरारी गांव में समिति के प्रयास से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर सख्त कार्यवाही हुई है। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में भी कमी आई है। महिलाओं की पहल से कानून व्यवस्था को ताकत मिली है। जनसहयोग से जागरूकता, रोकथाम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा मिला है। नेवरा और अमने में  मॉडल की पुनरावृत्ति, जनता और पुलिस के बीच बढ़ते विश्वास को जाहिर करता है। बिलासपुर जिले में सक्रिय और सहभागिता पर आधारित पुलिसिंग की एक नई दिशा का संकेत है।
सुमित कुमार ने बताया कि चेतना पहल इस बात का प्रमाण है कि दूरदर्शी नेतृत्व और जमीनी स्तर पर सहभागिता से समाज को अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है।
डॉक बंगला में रेड कार्रवाई
कोटा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर  करगी रोड स्थित डाक बंगला में धावा बोला। रेड कार्रवाई के दौरान कोटा पुलिस ने अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी चंद्रमोहन साहू उर्फ छोटू को धर दबोचा है। इस दौारन पुलिस ने 48 पाव देशी प्लेन और 52 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
18 पाव देशी बरामद
 पुलिस ने पुरानी बस्ती करगी रोड में धावा बोला। आरोपी शिवचरण श्रीवास को  18 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।