बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके हमले ने ग्रामीणों को डरा दिया। दवनपुर गांव में खेत में खाद डाल रहे 45 वर्षीय किसान संजू मरकाम पर अचानक बाघ झपट पड़ा। जान बचाने के लिए किसान ने हाथ में पकड़ा तसला ही हथियार बना लिया और बाघ पर वार कर दिया। किसान के प्रतिरोध से बाघ पीछे हटा और भाग निकला, लेकिन इस दौरान पंजा मारकर उसे घायल कर गया। करीब 15 दिन पहले ही क्षेत्र में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

दवनपुर निवासी संजू मरकाम, पिता महादेव मरकाम, शनिवार सुबह करीब 7 बजे अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान अचानक बाघ उसके सामने आ गया और उस पर हमला कर दिया। हमले से संभलने का मौका भी नहीं मिला, लेकिन संजू ने घबराने के बजाय हाथ में रखे तसले से बाघ पर वार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजू के प्रतिरोध के बावजूद बाघ ने पंजा मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद किसान लगातार बचाव करता रहा। आखिरकार बाघ वहां से भाग गया। घायल संजू किसी तरह खेत से निकलकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

15 दिन में दूसरी घटना ने बढ़ाई चिंता

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दवनपुर और आसपास के क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी पहले से ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। करीब 15 दिन पहले बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब उसी क्षेत्र में दोबारा बाघ के हमले की घटना सामने आने से ग्रामीणों में खेतों में जाने को लेकर डर बढ़ गया है। खेती का काम करने वाले ग्रामीणों को हर समय बाघ के हमले की आशंका बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम दवनपुर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। विभाग ने ग्रामीणों को अकेले खेतों और सुनसान इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है। बाघ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.