बिलासपुर…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में 28 अगस्त को दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद पैदा हुए तनाव पर पुलिस और जिला प्रशासन ने समय रहते नियंत्रण पा लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज करते हुए अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अलग-अलग मामलों में हुई इन गिरफ्तारियों के बाद भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को सामान्य बनाए रखने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ। अपराध 488 में 17 और अपराध 489/2026 में तीन आरोपियों समेत अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए संघर्ष के दौरान उनकी भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का फोकस अब फरार आरोपियों तक पहुंचने के साथ पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने पर है।

20 गिरफ्तारी के बाद भी जांच जारी

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में खपरगंज और आसपास के क्षेत्र के कई लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मौला बक्स उर्फ जुब्बू, शेख अजहरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शाकिर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाइक, रेहान अली उर्फ ईरानी, मोहम्मद जुनेद, शेर खान उर्फ नईम खान, मोहम्मद अकबर कुरैशी, विजेन्द्र अन्ना उर्फ छोटे, अब्दुल रज्जाक, अरबाज खान, सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, मुन्ना अली, शेख सुल्तान उर्फ मल्हू और मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान शामिल हैं।

दूसरे मामले में राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिक्कू और छत्रपाल साहू की गिरफ्तारी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनीश सिंह का दो टूक संदेश

एसएसपी रजनीश सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है और घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की प्राथमिकता शुरुआत से ही शहर में शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखना रही। समय रहते पुलिस बल की तैनाती और प्रशासनिक हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। अब गिरफ्तारी और पूछताछ के जरिए पुलिस इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।