Jharkhand News- रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबाडीह गोंड़ेयाटांड़ ग्राम स्थित एक घर में लगी भीषण आग की चपेट में आकर पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। दंपति के दो बच्चों ने छत से किसी तरह कूदकर आग की लपटों से खुद को बचाया।

Jharkhand News- बताया गया कि रंजीत साहू बाइक मैकेनिक का काम करता था। उसने घर पर डीजल का गैलन और गैस की टंकी एक जगह रखी थी। बुधवार देर रात गैस टंकी अचानक फटने से पूरे घर में आग फैल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
जशपुर...जिले में गौवंश वध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कोतबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand News- रंजीत साहू और उसकी पत्नी मीना देवी घर के जरूरी सामान बचाने के चक्कर में बाहर नहीं निकल पाए। देखते-देखते दोनों आग की लपटों में घिर गए, जबकि उनके दोनों बच्चे छत से होकर बाहर आ गए।

Jharkhand News- शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी। सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
सूरजपुर (मनीष जायसवाल ) किसी भी आपराधिक मामले में FIR दर्ज होना जांच की शुरुआत होती है। घटना की सच्चाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब घंटे भर की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पाकर सोनाहातू थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि रंजीत साहू और उनकी पत्नी मीना देवी की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई थी।

पुलिस ने आग पर काबू पाए जाने के बाद दोनों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा। इस घटना में घर में रखे तमाम सामान जलकर राख हो गए हैं। माता-पिता की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jharkhand News- घर में लगी आग से दंपति की मौत, दो बच्चों ने छत से कूदकर बचाई जान
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
बस्ती...वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या का मामला अब एक सनसनीखेज हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण के रूप में सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.